2nd Annual Talent Awards Ceremony

सैफी समाज, जोधपुर, राजस्थान का 12 अक्टूबर 2025 को दूसरा वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न।

जोधपुर, 12 अक्टूबर 2025। सैफी समाज, जोधपुर (राजस्थान) द्वारा वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जनाब सलीम चौहान साहब, जो जोधपुर हज कमेटी के अध्यक्ष होने के साथ-साथ ज़म-ज़म होटल एवं दी हेरिटेज बाग़ के स्वामी भी हैं। उन्होंने अपने संबोधन में समाज के उत्थान के लिए सहयोग देने का वचन दिया और घोषणा की कि आगामी वर्ष का सैफी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह उनके रिज़ॉर्ट “दी हेरिटेज बाग़” में निशुल्क आयोजित किया जाएगा।

सैफी समाज ने उनके इस उदार प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

समारोह में कंट्रोलर जनाब अल्लाहबक़्श जी ने सैफी समाज की ओर से जनाब सलीम चौहान साहब का सम्मान किया। अध्यक्ष जनाब मोहम्मद रईस और सचिव जनाब मोहम्मद नईम ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री मोहसिन खान (डायरेक्टर, इस्लाह एकेडमी, कबीर नगर) द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। सहसचिव जनाब कमल हसन को समारोह में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सैफी समाज की ओर से विशेष धन्यवाद प्रदान किया गया।

पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ सदस्य जनाब मोहम्मद आफताब आलम ने अपने संबोधन में समाज की अब तक की उपलब्धियों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा समाज की एकता और प्रगति पर बल दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट सदस्य इंजीनियर जनाब अब्दुल बासित ने अपने सरकारी सेवा अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया और उन्हें सरकारी नौकरियों की तैयारी हेतु हरसंभव मार्गदर्शन और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

समारोह के सफल आयोजन के लिए वर्किंग कमेटी के सभी सदस्यों ने उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसके लिए अध्यक्ष ने समस्त कमेटियों की टीम का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी क़ौमी हज़रात के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया।

प्रेषक: अमन तस्नीम

दिनांक: 13 अक्टूबर 2025

Document Photo
Document Photo
Document Photo
Document Photo
Document Photo
Document Photo
Document Photo
Document Photo
Document Photo
Document Photo
Document Photo
Document Photo
Document Photo
Document Photo